नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और उत्तर प्रदेश के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज मुश्किल में फंस गए हैं। 27 साल के इस क्रिकेटर के खिलाफ एक महिला ने शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक महिला गाजियाबाद के इंदिरापुरम की रहने वाली हैं। महिला ने मुख्यमंत्री के ऑनलाइन शिकायत पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है।रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के सीएम कार्यालय ने गाजियाबाद के इंदिरापुरम के सर्कल ऑफिसर ने रिपोर्ट तलब की है। वहीं पुलिस को IGRS पर दर्ज शिकायत का समाधान करने के लिए 21 जुलाई तक का समय दिया गया है। महिला ने 14 जून, 2025 को महिला हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, इस पूरे मामले में अभी क्रिकेटर की तरफ से किसी तर का कोई बयान नहीं आया है।महिला का दावा, 5 साल से साथ हैं यश दयालयश दयाल के खिलाफ जिस महिला ने FIR दर्ज कराई है उसमें कहा गया है कि वह पिछले पांच साल से उनके साथ रिश्ते में थी। इस दौरान उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। महिला ने अपने बयान में यह भी कहा है कि क्रिकेटर ने रिश्ते के दौरान उनसे आर्थिक मदद भी ली। सिर्फ इतना ही नहीं, पीड़ित महिला ने यश दयाल को लेकर दावा किया है कि उनके कई अन्य महिलाओं के साथ भी ऐसा ही किया है।यश दयाल पर आरोप लगाते हुए महिला ने यह दावा किया है कि उनके पास चैट रिकॉर्ड, स्क्रीनशॉट, वीडियो कॉल और तस्वीरों के रूप में सारे सबूत हैं। यश दयाल पर आरोप लगाते हुए महिला ने यह दावा किया है कि उनके पास चैट रिकॉर्ड, स्क्रीनशॉट, वीडियो कॉल और तस्वीरों के रूप में सारे सबूत हैं। इस मामले में का बाद अब निश्तित रूप से यश दयाल की मुश्किल बढ़ने वाली है।