Tuesday, June 24, 2025
HomeBlogमैं राज्यसभा नहीं जाऊंगा... आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने अटकलों को क्यों...

मैं राज्यसभा नहीं जाऊंगा… आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने अटकलों को क्यों किया खारिज

मैं राज्यसभा नहीं जाऊंगा... आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने अटकलों को क्यों किया खारिज

नई दिल्ली : पंजाब के साथ गुजरात में उपचुनाव में जीत के बाद आम आदमी पार्टी काफी उत्साहित नजर आ रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी के लिए यह खुश होने का मौका है। इस बीच पंजाब में उपचुनाव में पार्टी के उम्मीदवार और राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा की जीत के बाद राजनीतिक हलकों में यह कयास तेज हो गया कि क्या अब राज्यसभा जाएंगे। दरअसल, विधायक बनने के बाद संजीव अरोड़ा को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देना होगा। इस बीच आप के राष्ट्रीय संयोजक और पार्टी प्रमुख केजरीवाल ने इन कयासों पर पूरी तरह से विराम लगा दिया है।

अरोड़ा की जगह कौन होगा उम्मीदवार?

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि वह राज्यसभा नहीं जाएंगे। उन्होंने यह बात पंजाब में लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में पार्टी से राज्यसभा के मौजूदा सदस्य संजीव अरोड़ा के जीतने के बाद कही। केजरीवाल से एक प्रेस वार्ता में पूछा गया कि पार्टी अरोड़ा की जगह किसे उम्मीदवार बनाएगी।

कौन लेगा फैसला?

इस सवाल के जवाब में केजरीवाल ने कहा, मैं आपको बताना चाहता हूं कि मैं राज्यसभा नहीं जा रहा हूं। पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति तय करेगी कि किसे उम्मीदवार बनाया जाए।’ विपक्षी दलों ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी सुप्रीमो केजरीवाल अरोड़ा की जगह उच्च सदन में जाएंगे। इससे पहले कयास लगाए जाने लगे थे कि अरोड़ा की रिक्त होने वाली सीट पर पार्टी पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया या दिल्ली सरकार में मंत्री रहे सत्येंद्र जैन को उच्च सदन भेज सकती है।

​ 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments