Sunday, June 22, 2025
HomeBlogसीएम नीतीश कुमार के बेटे को मिला इस्लामपुर और हरनौत से चुनाव...

सीएम नीतीश कुमार के बेटे को मिला इस्लामपुर और हरनौत से चुनाव लड़ने ऑफर तो चिराग को इन 3 सीटों से न्योता

सीएम नीतीश कुमार के बेटे को मिला इस्लामपुर और हरनौत से चुनाव लड़ने ऑफर तो चिराग को इन 3 सीटों से न्योता

पटना: बिहार में अभी ऑफर का दौर चल रहा है। और यह ऑफर है का। हालांकि राजनीति में यह पहल कोई पहली बार नहीं कर रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में यह खेल फिर दिखने लगा है। हो यह रहा है कि दलों के नेता अपने आका को खुश करने के लिए अपने अपने क्षेत्र से न केवल चुनाव लड़ने, बल्कि जीत की गारंटी भी दे रहे हैं। ये कौन हैं और किसे चुनाव लड़ने और जीतने की गारंटी दे रहे है। जानते हैं….

इस्लामपुर से लड़े निशांत कुमार

राज्य के मुख्यमंत्री की राजनीति में आने की चर्चा बहुत हुई। खबर तो यह भी चली कि नीतीश कुमार के उतराधिकारी बनेंगे। पर यह चर्चा जितनी जोर से चली, धीरे-धीरे शांत भी हो गई। पर निशांत कुमार एक बार फिर चर्चा में आए हैं तो उसकी वजह हैं नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार। हालांकि अभी बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा भी नहीं हुई, पर नालंदा से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) सांसद कौशलेंद्र ने मुख्यमंत्री को चुनाव में भाग्य आजमाने के लिए आमंत्रण दे दिया है। उन्होंने निशांत कुमार के लिए चुनाव लड़ने के लिए विधानसभा सीट तक का चयन कर लिया है। सांसद कौशलेंद्र ने निशांत कुमार को नालंदा के इस्लामपुर से लड़ने का आमंत्रण दे डाला है। इसके साथ यह भी कह डाला कि निशांत चुनाव लड़ना तय कर लें, तो उन्हें जिताना हमारा काम है।

निशांत कुमार में है दम : कौशलेंद्र

जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत को राजनीति में हाथ आजमाना चाहिए। इतना ही नहीं, सासंद ने निशांत के लिए सीट भी बता दी। नालंदा के इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र से निशांत को चुनाव लड़ना चाहिए। यहां के लोगों की यह मांग है कि निशांत चुनाव लड़ें। निशांत पार्टी को संभालने का दम रखते हैं।कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि निशांत के लिए यह हमारा व्यक्तिगत विचार है। निशांत अच्छे व्यक्ति हैं। हम चाहते हैं कि नीतीश के पुत्र चुनाव मैदान पर उतरें। अगर वह राजनीति में आते हैं, तो मेरे साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं को अच्छा लगेगा। और वैसे भी निशांत में जदयू को भी संभालने का दमखम है।

निशांत को हरनौत भी बुला रहा

निशांत कुमार को विधानसभा चुनाव लड़ने का ऑफर हरनौत विधानसभा की जनता की तरफ से भी मिला है। यह वही हरनौत विधानसभा क्षेत्र है, जहां से नीतीश कुमार विधायक बने थे। यहां की जनता अब निशांत कुमार को आशीर्वाद देकर सदन भेजना चाहती है।

चिराग की भी मिल रहा है ऑफर

चुनाव लड़ने का ऑफर केवल निशांत कुमार को ही नहीं, बल्कि को भी मिला है। को दानापुर से चुनाव लड़ने का ऑफर मिला है। जमुई से सांसद एवं पार्टी के प्रदेश प्रभारी अरुण भारती ने कार्यकर्ताओं की इच्छा की जानकारी देते कहा कि चिराग किसी आरक्षित सीट से नहीं, बल्कि एक सामान्य सीट से चुनाव लड़ें। ताकि यह संदेश जाए कि वे सिर्फ एक वर्ग के नेता नहीं, बल्कि पूरे बिहार के नेतृत्व को तैयार हैं।केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बारे में जो पहली खबर सामान्य सीट को लेकर आई वह यह कि वे दानापुर विधान सभा सीट से लड़ें। फिलहाल यह सवाल अभी सवाल ही है कि चिराग दानापुर से चुनाव लड़ेंगे क्या?

शाहाबाद से लड़ें चुनाव

बिहार की राजनीति में इन दिनों तेजी से यह बात फैलने लगी है कि वे शाहाबाद के किसी विधानसभा क्षेत्र से लड़ेंगे। यह वही शाहाबाद है, जहां गत विधानसभा 2020 के चुनाव में 22 विधानसभा सीटों में से मात्र 2 बीजेपी जीती थी। यह ऑफर लोजपा (रामविलास) के प्रवक्ता राजेश भट्ट ने दिया है। उन्होंने चिराग पासवान को शाहाबाद की किसी सीट से आगामी बिहार विधासनभा चुनाव लड़ने का न्योता दिया है।

शेखपुरा से भी ऑफर

लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को शेखपुरा सीट से भी प्रत्याशी बनने का ऑफर मिल चुका है। एलजेपी-आर के नेता इमाम गजाली की ओर से लगाए गए पोस्टर में चिराग को शेखपुरा सीट से चुनाव लड़ने का न्योता दिया था। ज्ञात हो कि अक्टूबर-नवंबर में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान के चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही है। खुद चिराग भी कई मंचों पर केंद्रीय राजनीति को छोड़कर बिहार की राजनीति में आने और विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुके हैं। इसका कब आधिकारिक ऐलान होता है, इस पर राजनीतिज्ञों की नजर लगी हुई है।

​ 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments