Friday, July 11, 2025
HomeBlogहिमाचल में फिर आने वाली है आफत! कांगड़ा, सिरमौर और मंडी के...

हिमाचल में फिर आने वाली है आफत! कांगड़ा, सिरमौर और मंडी के लिए IMD ने जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट

हिमाचल में फिर आने वाली है आफत! कांगड़ा, सिरमौर और मंडी के लिए IMD ने जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट

शिमला: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने तबाही मचाई है। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण 260 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई हैं। इनमें से 176 सड़कें अकेले मंडी जिले में बंद हैं। मौसम विभाग ने कांगड़ा, सिरमौर और मंडी जिलों में बहुत ज्यादा बारिश की चेतावनी दी है। आईएमडी ने इन जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, सोलन, शिमला और कुल्लू जिलों में भी भारी बारिश की आशंका है। यहां ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। बारिश के कारण राज्य में अब तक लगभग 541 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कहना है कि नुकसान 700 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।मंडी में हालात सबसे ज्यादा खराबराज्य में लगातार बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई सड़कें बंद होने से यातायात प्रभावित हुआ है। मंडी जिले में सबसे ज्यादा सड़कें बंद हैं। मौसम विभाग ने लोगों को भूस्खलन, अचानक बाढ़ आने, जलभराव होने और कमजोर ढांचों, फसलों एवं आवश्यक सेवाओं को नुकसान पहुंचने की आशंका के प्रति सतर्क किया है। साथ ही नदी-नालों से दूर रहने और संवेदनशील इलाकों में न जाने की सलाह दी है। दरअसल पिछले साल भारी मानसूनी बारिश के कारण राज्य में तबाही मची थी। इसमें 550 से अधिक लोग मारे गए थे।लगभग 541 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमानराज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, अब तक लगभग 541 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। हालांकि, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि वास्तविक नुकसान करीब 700 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है क्योंकि आंकड़े अभी एकत्र किए जा रहे हैं। एसईओसी के मुताबिक, बारिश के कारण करीब 300 ट्रांसफॉर्मर और 281 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं।कहां कितनी बारिश?राज्य के कई हिस्सों में शुक्रवार शाम से हल्की से मध्यम बारिश हुई। जोगिंदरनगर में सबसे अधिक 52 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि नाहन और पालमपुर में 28.8 मिमी, पांवटा साहिब में 21 मिमी, ऊना में 18 मिमी, बरठीन में 17.4 मिमी, कांगड़ा में 15.6 मिमी और नैना देवी में 12.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।राज्य में अब तक 72 लोगों की मौतमानसून की शुरुआत 20 जून से हुई थी और तब से अब तक राज्य में कुल 72 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 45 मौतें बादल फटने, अचानक बाढ़ आने और भूस्खलन जैसी बारिश संबंधी घटनाओं के कारण हुई हैं।सोमवार और मंगलवार को बहुत भारी बारिश की संभावनामंडी जिले में सबसे अधिक नुकसान दर्ज किया गया है जहां मंगलवार को बादल फटने, अचानक बाढ़ आने और भूस्खलन की 10 घटनाएं हुईं। इनमें 14 लोगों की जान चली गई। इन घटनाओं के बाद 31 लोग अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए अभियान जारी है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में शनिवार, सोमवार और मंगलवार को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

​ 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments