: महाराष्ट्र के नागपुर जिले में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। नागपुर में एक 17 साल का लड़का अपनी मां से भिंडी की सब्जी को लेकर झगड़ा करके घर से भाग गया। यह घटना 10 जुलाई की रात को हुई। लड़के को भिंडी पसंद नहीं थी और वह अक्सर अपनी मां से इस बारे में बहस करता था। मानव तस्करी रोधी इकाई (एएचटीयू) ने उसे दिल्ली में ढूंढ निकाला और उसे वापस नागपुर ले आई। पुलिस ने लड़के को समझाया और उसे उसके परिवार से मिला दिया।क्या है मामला?पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लड़के ने हाल ही में 12वीं की परीक्षा पास की है। वह कॉलेज में दाखिला लेने की तैयारी कर रहा था। उसे भिंडी बिल्कुल पसंद नहीं थी। जब भी उसकी मां भिंडी बनाती थी, तो वह उनसे झगड़ा करता था।कब लापता हुआ छात्र?अधिकारी ने बताया कि परिवार के अनुसार, उसकी 10 जुलाई की रात अपनी 49 वर्षीय मां के साथ ऐसी ही एक बहस हुई। इसके बाद नाराज होकर वह घर से चला गया। पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि लड़का 10 जुलाई की रात 11 बजे घर से निकला था। वह दिल्ली जाने वाली ट्रेन में चढ़ गया। जब परिवार को वह नहीं मिला, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की। दिल्ली से पुलिस ने लड़के को खोजाइंस्पेक्टर ललिता तोडसे के नेतृत्व में एक टीम ने दिल्ली में लड़के के दोस्तों से बात की। पुलिस ने उसे दिल्ली में ढूंढ लिया। पुलिस ने लड़के को समझाया कि उसे ऐसा नहीं करना चाहिए था। इसके बाद उसे नागपुर वापस लाया गया और उसके परिवार से मिला दिया गया।