Monday, July 21, 2025
HomeBlog15000 मुठभेड़, 238 अपराधी यमलोक पहुंचे, 9000 आरोपी हुए घायल, यूपी डीजीपी...

15000 मुठभेड़, 238 अपराधी यमलोक पहुंचे, 9000 आरोपी हुए घायल, यूपी डीजीपी राजीव कृष्ण ने दी जानकारी

15000 मुठभेड़, 238 अपराधी यमलोक पहुंचे, 9000 आरोपी हुए घायल, यूपी डीजीपी राजीव कृष्ण ने दी जानकारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बीते आठ साल में पुलिस ने करीब 15000 मुठभेड़ों के बाद 30 हजार से ज्यादा बदमाशों को गिरफ्तार किया, जबकि गोलीबारी में 238 अपराधियों की मौत हुई और तकरीबन 9000 आरोपी जख्मी हुए। पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले आठ वर्ष में प्रदेश पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपकड़ के लिए 14,973 अभियान चलाए गए और इस दौरान 30,694 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।राजीव कृष्ण ने बताया कि इस दौरान पुलिस पर हमला करने वाले 9,467 अपराधियों के पैर में गोली लगी, जबकि 238 अपराधी मारे गए। सबसे अधिक मुठभेड़ें प्रदेश में पश्चिम क्षेत्र के मेरठ जोन में हुईं, जहां पुलिस ने 7,969 अपराधी गिरफ्तार किए, जबकि गोलीबारी में 2,911 अपराधी घायल हुए। इसी तरह आगरा ज़ोन में 5,529 अपराधी गिरफ्तार किए गए, जबकि 741 अपराधी घायल हुए।डीजीपी के मुताबिक, बरेली ज़ोन में हुई मुठभेड़ों में 4,383 अपराधी पकड़े गए और 921 घायल हुए। वाराणसी जोन में 2029 अपराधी गिरफ्तार किए गए और 620 घायल हुए। कमिश्नरेट में सबसे अधिक मुठभेड़ें गौतमबुद्धनगर में हुईं, जहां 1,983 अपराधी गिरफ्तार किए गए और 1,180 घायल हुए।उनके मुताबिक, गाजियाबाद कमिश्नरेट में मुठभेड़ों के बाद 1,133 अपराधी गिरफ्तार किए गए और 686 घायल हुए। उन्होंने बताया कि आगरा कमिश्नरेट में 1,060 अपराधी गिरफ्तार किए गए और 271 अपराधी घायल हुए।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की स्पष्ट चेतावनी है कि अपराधियों के लिए उत्तर प्रदेश में कोई जगह नहीं है। वह अपराध छोड़ दें या प्रदेश छोड़ दें। इस दिशा में उठाए गए सख्त कदमों ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को एक नई दिशा दी है।

​ 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments